Story | logo

CSR

Corporate Social Responsibility

शिक्षा से वंचित बच्चों की मदद के लिए दिए 21 हजार रुपए

ncredutech newspaper

शिक्षा से वंचित बच्चों की मदद के लिए दिए 21 हजार रुपए भरतपुर। शिक्षा सारथी ट्रस्ट के तत्वावधान में अंडर प्रिविलेज चाइल्ड प्रोग्राम के लिए एनसीआर एडुटेक द्वारा वंचित बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था को बनाने के लिए 21000 रुपए की सहयोग राशि चेयरमैन महेंद्र सिंह द्वारा दान की गई। कोरोना की लगातार मार से बच्चों की शिक्षा पर बुरा असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए शिक्षा सारथी के प्रेजिडेंट धीरज कारनानी, सचिव गार्गी अग्रवाल, जॉइंट सचिव प्रशांत पाठक एवं कोषाध्यक्ष प्रियदर्शनी के द्वारा असहाय परिवारों को चिन्हित कर शिक्षा से वंचित बच्चों को निकटतम स्कूल में पढ़ाने की व्यवस्था करने की मुहिम की पहल की गई है। इसी क्रम में एजुकेशनल संस्था एनसीआर एजुटेक के संस्थापक एवं चेयरमैन ने 21000 का सहयोग तथा भविष्य में इस प्रोजेक्ट के साथ बने रहने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर गौरव शर्मा, कुलदीप, मीरा शर्मा व पूजा मौजूद रहे।

Face Mask
Management

facemask_management_NCR_Edutech_Covid-19_responce_1

फेस मास्क पहनने, उतारने, साफ करने और स्टोर करने के उचित तरीकों को जानना महत्वपूर्ण है।

August 2022 शिक्षा से वंचित बच्चों की मदद के लिए दिए 7 हजार रुपए

ncredutech newspaper in 2022 Computer Computer Phone Phone

शहर के कई इलाकों में तथा परिवारों में बाल श्रम, कम आय, बेरोजगारी, निरक्षरता और गरीबी आदि ऐसी मुख्य परिस्थितियाँ हैं जोकि बच्चों को शिक्षा छोड़ने पर मजबूर कर रही हैं। समाजसेवियों द्वारा शिक्षा परामर्शदाता संस्था एनसीआर एडुटेच ने रेड क्रॉस सर्किल स्थित अपने मुख्य कार्यालय में बच्चों की पीड़ा जानकार तुरंत प्रभाव से 7100 रुपए की सहायता प्रदान की। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही संस्था शिक्षा सारथी ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरज कारनानी, सचिव गार्गी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रिया दर्शनी तथा संस्था के सह - सचिव एवं सलाहकार गौरव शर्मा ने आर्थिक संकटों में फसे बेसहरा बच्चों की वित्तीय बाधाओं को दूर करके शिक्षा जारी रखने हेतु उत्थान-दान संग्रह अभियान की रूपरेखा तैयार की है।
इस मौके पर एनसीआर एडुटेच संस्थापक महेंद्र सिंह ने अपनी स्पीच में शिक्षा का एक महान अवसर होने तथा पद, पैसा एवं प्रतिष्ठा सहित पीढ़ियों में परिवर्तन लाने की शक्ति शिक्षा के बारे में वार्तालाप की। शिक्षा सारथी ट्रस्ट हर साल आर्थिक संकटों में फसे बेसहरा बच्चों की वित्तीय बाधाओं को दूर करके शिक्षा जारी रखने हेतु खर्चे की व्यवस्था करता है। वर्ष 2021 में भी ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सहयोग से 71000 रुपए इकट्ठा करके भरतपुर में 18 बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था की गयी थी।
शिक्षा सारथी ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे उत्थान-दान संग्रह, अभियान के प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया यह सिर्फ दान संग्रह के बारे में नहीं है, व्यक्ति होने के कारण कभी ना कभी हम सब परिस्थितियोँ के अधीन हो जाते हैं। आर्थिक परिस्थितियों से जुझ रहे बच्चों की शिक्षा व्यवस्था करके आपसी सहयोग का माहोल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। एनसीआर एडुटेच द्वारा किये गए सहयोग के लिए ट्रस्ट कोषाध्यक्ष प्रिया दर्शनी ने संस्थापक महेंद्र सिंह को आभार पत्र देकर धन्यवाद किया।

महेंद्र सिंह शिक्षा सारथी ट्रस्ट के कार्यक्रम में उपस्थित रहे

mahendra singh newspaper in 2022 Computer mahendra singh newspaper in 2022 Computer

© 2021. All right reserved || Developed By Team webinfoindia.in